भोपाल में पूरे शहर में लोगों ने छोटी दिवाली

भोपाल में पूरे शहर में लोगों ने छोटी दिवाली मनाई। जैसे ही 9 बजा लोगों ने अपने घरों की लाइट्स बंद कर दीं। लोगों ने पहले दीये जलाए, इसके बाद नौ मिनट तक शंख और घंटियां बजाई और गायत्री मंत्र का पाठ किया। अपने-अपने आराध्यों देवों की स्तुतियां कीं। भोपाल का मुस्लिम वर्ग भी इसमें पीछे नहीं रहा और उन्होंने 9 मिनट तक घर की चौखट पर मोमबत्तियां जलाईं। इससे पहले राजधानी समेत पूरे प्रदेश में दीया जलाने को लेकर तैयारियां पूरे दिन से चलती रहीं। विभिन्न समाज के लोगों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने लोगों से इस अनूठे कार्यक्रम में भागीदार बनने की अपील की है।